संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े और तेज़ टीकाकरण अभियानों में से एक भारत के 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करने के बाद एएसआई ने 100 स्मारकों को तिरंगे के रंग में जगमगाया। तस्वीरों में लाल किला, कैलासनाथर मंदिर, कुतुब मीनार और कूचबिहार पैलेस सहित अन्य स्मारकों को राष्ट्रध्वज के रंग में जगमगाते हुए देखा गया।