जर्मनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडाई प्रधानमंत्री को रेशमी कालीन, अमेरिकी राष्ट्रपति को गुलाबी मीनाकारी ब्रोच व कफलिंक सेट और जर्मन चांसलर को मुरादाबाद का नक्काशी वाला पीतल का मटका भेंट किया। उन्होंने इटली के प्रधानमंत्री को संगमरमर का टेबल टॉप, ब्रिटिश प्रधानमंत्री को प्लैटिनम पेंटेड टी सेट और फ्रांस के राष्ट्रपति को ज़रदोज़ी बॉक्स में इत्र भेंट किया।