प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अमेरिका जाते समय विमान के अंदर काम करते अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर शेयर की। इससे पहले, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, राजीव गांधी, पी.वी. नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी और मनमोहन सिंह की भी फ्लाइट में काम करने के दौरान की तस्वीरें कैद हो चुकी हैं।