रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बीच यूक्रेन में विस्फोट से निकलता धुंआ व मिसाइलों के हिस्से दिखे। यूक्रेन के उप-गृह मंत्री ने कहा, "कीव के पास मिलिट्री हेडक्वार्टर, एयरपोर्ट्स और मिलिट्री वेयरहाउस पर मिसाइलें दागी गई हैं।" रूसी सैन्य कार्रवाई में 40 से अधिक यूक्रेनी सैनिक जबकि जवाबी हमले में लगभग 50 रूसी सैनिक मारे गए हैं।