तहव्वुर राणा को ना बीफ, ना बिरयानी, ना बोटी, NIA की कस्टडी में बस तोड़ रहा रोटी: रिपोर्ट

'न्यूज़ 18' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्‍टरमाइंड तहव्‍वुर राणा को एनआईए हिरासत में शाकाहारी भोजन मिल रहा है। बकौल खबर, राणा रिमांड के दौरान खाने में बीफ, बिरयानी और बोटी खाना चाहता था लेकिन उससे साफ-साफ कह दिया गया है कि उसे एनआईए के नियम के अनुसार ही खाना दिया जाएगा।