लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में 25-वर्षीय कॉन्स्टेबल रुचि सिंह का शव गुरुवार को एक नाले से मिलने के बाद पुलिसकर्मी की हत्या को लेकर रविवार को तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव, उनकी पत्नी व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, शादीशुदा कॉन्स्टेबल का तहसीलदार संग प्रेम प्रसंग था जो दोनों की शादी के लिए तहसीलदार पर दबाव डाल रही थी।