ताइवान का मसला यूक्रेन के मुद्दे से अलग है, दोनों की तुलना नहीं की जा सकती: चीन

यूक्रेन में रूसी हमले के बीच चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा है कि ताइवान का मसला यूक्रेन के मुद्दे से अलग है और इन दोनों की तुलना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, "ताइवान, चीन के क्षेत्र का अविभाज्य हिस्सा है।" दरअसल, इससे पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा था, "अगला हमला ताइवान पर होगा।"