ताइवान के पिंगटुंग काउंटी में एक मंदिर में फटे 'मड वोल्कैनो' का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि 'मड वोल्कैनो' फटने से ज़मीन से बड़ी मात्रा में कीचड़ व पानी निकल रहा है और आसपास की सड़कों पर फैल गया है। इसके फटने के बाद मलबा एक मंज़िल की ऊंचाई तक ऊपर उठता दिख रहा है।