ताइवान के एयर डिफेंस ज़ोन में मिले चीनी वायुसेना के 19 विमान

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में उनके एयर डिफेंस ज़ोन में चीनी वायुसेना के 19 विमान मिले हैं। बकौल मंत्रालय, सभी विमान जे-10 लड़ाकू विमान थे जो ताइवान के एयर डिफेंस ज़ोन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में आए थे। यह क्षेत्र ताइवानी तट के मुकाबले चीनी तट के अधिक करीब है।