ताइवानी न्यूज़ चैनल ने 'ताइवान पर चीन ने किया आक्रमण' का फर्ज़ी दावा किया

ताइवान के एक न्यूज़ चैनल ने बुधवार को 'चीन ने ताइवान की राजधानी ताइपे के बाहर आक्रमण कर दिया' का फर्ज़ी दावा किया। ताइवान सरकार के आंशिक स्वामित्व वाले एक टीवी नेटवर्क ने सुबह 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) टिकर पर यह खबर चलाई थी। हालांकि, चैनल ने कुछ घंटों बाद ऑन-एयर इस खबर के लिए माफी मांग ली।