inshorts

ताज होटल के कर्मचारी ने आवारा कुत्ते के साथ शेयर किया छाता; रतन टाटा ने शेयर की तस्वीर

उद्योगपति रतन टाटा ने मुंबई में ताज महल पैलेस होटल के एक कर्मचारी की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह एक आवारा कुत्ते को बारिश से बचाने के लिए उसके साथ छाता शेयर करता दिख रहा है। टाटा ने लिखा, "मुंबई की भागदौड़ में...एक दिल को छू लेने वाला पल। इस तरह के जेस्चर आवारा जानवरों के लिए ज़रूरी हैं।"