यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने कहा कि इससे स्मारक को कोई खतरा नहीं है। ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया, "मुख्य मकबरा ऊंचे चबूतरे पर बना है...और इसकी नींव में 42 कुएं हैं।" उन्होंने कहा कि स्मारक तक पानी 2010 में और उससे पहले 1978 में पहुंचा था।