ताज़ा बर्फबारी के बाद वैष्णो देवी मंदिर के परिसर में बिछी बर्फ का वीडियो हुआ वायरल
जम्मू-कश्मीर स्थित वैष्णो देवी मंदिर के परिसर में गुरुवार सुबह हुई ताज़ा बर्फबारी के बाद परिसर में बिछी बर्फ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा है, "ठंड बहुत है लेकिन खूबसूरत नज़ारा।" वहीं, कई अन्य यूज़र्स ने प्रतिक्रिया देते हुए 'जय माता दी' कमेंट किया।