तारीफ करनी होगी: 2013 ऐशेज़ टेस्ट में बल्ले का किनारा लगने के बावजूद ब्रॉड के न लौटने पर वॉर्न

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने 2013 के ऐशेज़ टेस्ट के एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड बल्ले का किनारा लगने के बावजूद लौटते नहीं दिख रहे हैं। वॉर्न ने लिखा, "न लौटने के लिए आपको ब्रॉड की तारीफ करनी होगी...क्या बहादुरी थी...इससे यह भी दिखता है...कि अलीम डार...कितने बुरे अंपायर थे।"