inshorts

तालिबान अगर असली शरिया के तहत शासन करता है तो वह मिसाल बन सकता है: महबूबा

पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि तालिबान एक हकीकत बनकर सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगर तालिबान अपनी व्याख्या के मुताबिक नहीं बल्कि असली शरिया कानून के तहत हुकूमत करता है तो वह दुनिया के लिए एक मिसाल बन सकता है। उन्होंने कहा कि असली शरिया में महिलाओं, बच्चों और बुज़ुर्गों के अधिकार शामिल हैं।