inshorts

तालिबान की जीत दुनिया के दूसरे हिस्सों में अन्य समूहों को बढ़ावा दे सकती है: यूएन प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान में तालिबान की जीत दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अन्य समूहों के हौसले बुलंद कर सकती है। उन्होंने आगे कहा, "मैं आतंकवाद को लेकर बहुत चिंतित हूं। मुझे इस बात की बहुत फिक्र है कि दुनिया के कई देश इससे लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।"