inshorts

तालिबान की सरकार की घोषणा के एक दिन बाद चीन ने ₹228 करोड़ की मदद का किया ऐलान

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा कार्यवाहक सरकार की घोषणा करने के एक दिन बाद चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने बुधवार को कहा कि वह अफगानिस्तान को ₹228 करोड़ के मूल्य के अनाज, वैक्सीन्स और दवा देगा। बकौल वांग, चीन ने अफगानिस्तान के लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की 30 लाख डोज़ (पहला बैच) दान करने का निर्णय लिया है।