inshorts

तालिबान के कब्ज़े के बाद अफगानिस्तान के अंतिम यहूदी शख्स ने छोड़ा देश

अफगानिस्तान में यहूदी समुदाय के अंतिम ज्ञात सदस्य ज़ेबुलोन सिमेंतोव ने तालिबान के कब्ज़े के बाद अफगानिस्तान छोड़ दिया है। एक इज़रायली-अमेरिकी व्यवसायी ने 62-वर्षीय सिमेंतोव और उनके 29 पड़ोसियों को निकालने की व्यवस्था की। बकौल सिमेंतोव, उन्हें तालिबान की चिंता नहीं थी लेकिन उन्हें इस्लामिक स्टेट द्वारा अपहरण या हत्या करने के खतरे की चेतावनी दी गई थी।