तालिबान के कब्ज़े को देखते हुए अफगान दूतावास खाली करने के लिए अपनी सेना भेजेंगे यूएस-यूके

अफगानिस्तान के शहर हेरात व कंधार पर तालिबान के कब्ज़ा करने पर अमेरिका व ब्रिटेन ने कहा है कि दूतावासों से अपने कर्मियों को निकालने के लिए वे सेना भेजेंगे। बकौल अमेरिका, दूतावास खाली करने के लिए 48 घंटों में 3,000 अतिरिक्त सैनिक भेजे जाएंगे। ब्रिटेन ने कहा है कि वह अपने लोगों को निकालने के लिए 600 सैनिक भेजेगा।