तालिबान के बैन के बाद अफगानी महिलाएं आखिरी बार आज अकेले कर सकती हैं हवाई यात्रा
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान में एयरलाइन्स को भेजे गए तालिबान के एक आदेश में कहा गया है कि अफगानिस्तान में अब महिलाएं घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय विमान पर बिना किसी पुरुष साथी के नहीं चढ़ सकेंगी। बकौल रिपोर्ट, जिन महिलाओं ने टिकट पहले से बुक कर लिए हैं उन्हें सोमवार तक यात्रा करने की अनुमति होगी।