तालिबान के एक सदस्य ने इंटरव्यू के दौरान बिना हिजाब वाली महिलाओं की तुलना कटे हुए खरबूजे से की है। उसने कहा, "क्या आप एक कटा हुआ खरबूजा खरीदते हैं या साबुत खरबूजा?...हिजाब के बिना महिला कटे हुए खरबूजे की तरह है।" पत्रकार नायला इनायत ने यह वीडियो ट्वीट कर लिखा है, "तालिबान के लिए आदर्श महिला मामलों के मंत्री।"