अमेरिका के इंटर एजेंसी प्रतिनिधिमंडल ने दोहा (कतर) में तालिबान के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात की और यह दोहराया कि तालिबान को केवल उनकी बातों पर नहीं, उनके कार्यों के आधार पर परखा जाएगा। एक बयान के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी समेत मानवाधिकार के अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।