अफगानिस्तान के एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया है कि तालिबान ने गज़नी शहर पर कब्ज़ा कर लिया है जो अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के दक्षिण-पश्चिम से तकरीबन 150 किलोमीटर दूर है। अधिकारी ने बताया, "सभी स्थानीय सरकारी अधिकारियों, प्रांतीय गवर्नर को काबुल ले जाया गया है।" वहीं, कंधार शहर में भी सरकारी बलों और तालिबान के बीच संघर्ष जारी है।