तालिबान ने अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के कार्यकारी निदेशक हामिद शिनवारी को बर्खास्त कर दिया है। शिनवारी ने फेसबुक के ज़रिए बताया कि उन्हें तालिबान के नए आंतरिक मामलों के मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के छोटे भाई अनस हक्कानी ने हटाया है। बकौल शिनवारी, उन्हें बर्खास्त करने का कोई कारण नहीं बताया गया और कहा गया कि उनकी जगह नसीबुल्लाह हक्कानी लेंगे।