तालिबान के लड़ाकों द्वारा एक अफगानी सैनिक का सिर कलम करने और उसके कटे हुए सिर को हवा में उठाकर जश्न मनाने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वॉशिंगटन एग्ज़ामिनर के मुताबिक, यह वीडियो तालिबान के एक प्राइवेट ग्रुप चैट में शेयर किया गया था। इसमें तालिबान के लड़ाके अपने नेता हिबतुल्लाह अखुंदज़ादा का नाम लेते दिख रहे हैं।