तालिबान ने अमेरिका निर्मित बख्तरबंद वाहनों के साथ काबुल में की सैन्य परेड; वीडियो आया सामने

तालिबान ने रविवार को अमेरिका निर्मित बख्तरबंद वाहनों और रूसी हेलिकॉप्टर्स के साथ काबुल में सैन्य परेड की जिसमें तालिबानी लड़ाकों का एक नियमित स्थाई सेना के रूप में चल रहा परिवर्तन दिख रहा है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायातुल्लाह ख्वारज़्मी ने बताया कि यह परेड हाल ही में ट्रेंड 250 सैनिकों के ग्रैजुएशन से जुड़ी थी।