तालिबान सरकार के मुताबिक, अफगानिस्तान में शनिवार से लड़कों के लिए स्कूल दोबारा खुल रहे हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया, "सभी शिक्षकों व...पुरुष विद्यार्थियों को स्कूल जाना चाहिए।" काबुल पर तालिबान के कब्ज़े के 1 महीने से अधिक समय बाद स्कूल खुल रहे हैं हालांकि घोषणा में इसका ज़िक्र नहीं है कि लड़कियां कब से दोबारा स्कूल जा सकेंगी।