inshorts

तालिबान ने की अफगान सैनिक समेत हज़ारा समुदाय के 13 लोगों की हत्या: एमनेस्टी

एमनेस्टी इंटरनैशनल ने मंगलवार को बताया कि तालिबान के लड़ाकों ने अल्पसंख्यक हज़ारा समुदाय की 17-वर्षीय लड़की समेत 13 लोगों की हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतकों में 11 अफगानी सैनिक भी शामिल थे। एमनेस्टी की एक जांच के अनुसार, तालिबानी कब्ज़े के 2 हफ्ते बाद 30 अगस्त को दायकुंडी प्रांत के कहोर गांव में ये हत्याएं हुई थीं।