inshorts

तालिबान ने जारी की नए मंत्रियों की सूची, एफबीआई का मोस्ट-वॉन्टेड आतंकवादी भी शामिल

तालिबान ने अंतरिम कैबिनेट के कार्यकारी मंत्रियों की सूची जारी की है जिसमें हसन अखून्द को अफगानिस्तान का कार्यकारी प्रधानमंत्री जबकि अब्दुल बरादर और मलावी हनाफी को उप-प्रमुख घोषित किया गया। हक्कानी नेटवर्क के सिराजुद्दीन हक्कानी को आंतरिक-मामलों का मंत्री बनाया गया जो एफबीआई के मोस्ट-वॉन्टेड आतंकवादियों में शामिल है और उसपर ₹35 करोड़ से ज़्यादा का इनाम घोषित है।