अमेरिका में 'जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ' के प्रमुख जनरल मार्क मिले ने कहा है कि तालिबान दोहा समझौते का सम्मान करने में नाकामयाब रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सबसे अहम बात यह है कि संगठन ने अब तक अल-कायदा का साथ नहीं छोड़ा है। बकौल जनरल मिले, "हमें याद रखना चाहिए कि तालिबान एक आतंकवादी संगठन था और है।"