तालिबान ने बिना दाढ़ी वाले सरकारी कर्मचारियों के काम करने पर लगाई रोक

न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, तालिबान ने सभी सरकारी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे दाढ़ी रखें और ड्रेस कोड का पालन करें अन्यथा नौकरी से निकाले जाने का जोखिम उठाने को तैयार रहें। बकौल रिपोर्ट, कर्मचारियों से दाढ़ी न मुंडवाने और लंबे, ढीले टॉप और ट्राउज़र व टोपी या पगड़ी वाले स्थानीय कपड़े पहनने को कहा गया है।