एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तालिबान ने शरिया कानून का उल्लंघन कर साउंडट्रैक बजाने और बिना हिजाब महिलाओं को दिखाने वाली विदेशी टीवी सीरीज़ प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बकौल रिपोर्ट, "मीडिया को विदेशी टीवी सीरीज़ प्रसारित करने से बचना चाहिए जो अफगान संस्कृति और शरिया कानून के विपरीत हैं...और किसी भी गाने का उपयोग सख्त वर्जित है।"