inshorts

तालिबान ने महिला मंत्रालय को बदलकर वर्चु ऐंड वाइस मंत्रालय बनाया

काबुल (अफगानिस्तान) में वर्कर्स ने देश के महिला मंत्रालय के साइन को बदलकर 'प्रेयर ऐंड गाइडेंस मंत्रालय और प्रमोशन ऑफ वर्चु ऐंड प्रिवेंशन ऑफ वाइस' का साइन लगा दिया है। रॉयटर्स के मुताबिक, महिला कर्मचारियों ने कहा कि वे कई हफ्तों से काम पर आने की कोशिश कर रही थीं लेकिन उन्हें केवल घर लौटने के लिए कहा जाता था।