तालिबान ने हेरात शहर के मुख्य चौराहे पर क्रेन से लटकाया व्यक्ति का शव: चश्मदीद

एक चश्मदीद ने बताया है कि तालिबान ने हेरात शहर (अफगानिस्तान) के मुख्य चौराहे पर एक शख्स का शव लटका दिया। बकौल चश्मदीद, चौराहे पर 4 शव लाए गए थे जिनमें से 3 अन्य चौराहों पर ले जाए गए। इससे पहले, तालिबान के मुल्लाह नूरुद्दीन तुराबी ने कहा था कि फांसी और हाथ काटने की सज़ा दोबारा शुरू की जाएगी।