संयुक्त राष्ट्र ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्ज़े के बाद वहां हुए विभिन्न हमलों में लगभग 400 नागरिक मारे गए हैं। बकौल रिपोर्ट, इनमें 80 फीसदी नागरिकों की मौत इस्लामिक स्टेट खुरासान के हमलों के कारण हुई है। रिपोर्ट में 15 अगस्त, 2021 से 15 फरवरी, 2022 तक के आंकड़े दिए गए हैं।