तालिबानी शासन की आलोचना करने को लेकर अफगानिस्तान में गिरफ्तार किए गए प्रोफेसर फैज़ुल्ला जलाल को रिहा कर दिया गया है। तालिबानी प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, "जलाल लोगों को व्यवस्था के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे थे...और लोगों की गरिमा के साथ खेल रहे थे।" जलाल की बेटी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।