inshorts

तालिबानी लड़ाके द्वारा सीने पर बंदूक तानने पर उसके सामने खड़ी रही महिला; तस्वीर हुई वायरल

तालिबानी लड़ाके द्वारा सीने पर बंदूक तानने पर उसके सामने खड़ी एक महिला की तस्वीर वायरल हो गई है। टोलोन्यूज़ की पत्रकार ज़हरा रहीमी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "एक अफगान महिला निडर होकर हथियार से लैस...तालिबानी लड़ाके के सामने खड़ी है।" इस तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने ट्वीट किया, "इस बहादुर महिला को सलाम।"