inshorts

तालिबानी लड़ाके ने उस अलमारी के सामने दिया पोज़ जहां सलेह ने रिकॉर्ड किया था संदेश

तालिबान के एक लड़ाके की उसी अलमारी के आगे खींची गई तस्वीर काफी शेयर की जा रही है जिसके आगे बैठकर अफगानिस्तान के पूर्व उप-राष्ट्रपति अमरुल्लाह सलेह ने संदेश रिकॉर्ड किया था। यह तस्वीर तालिबान द्वारा अमरुल्लाह के भाई रोहुल्लाह सलेह की हत्या करने के बाद सामने आई है। रोहुल्लाह की मौत कथित तौर पर पंजशीर में लड़ते समय हुई।