सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तालिबानी लड़ाके अफगानिस्तान के लिए राहत सामग्री लाने वाले ट्रक से पाकिस्तानी झंडा हटा रहे हैं। उनमें से एक को झंडे को फाड़ते हुए देखा जा सकता है। तालिबानी प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तानी झंडा हटाने के आरोप में 4 तालिबान बॉर्डर गार्ड्स गिरफ्तार हुए हैं।