तालिबानी हस्तक्षेप को लेकर पाकिस्तानी एयरलाइन ने काबुल की उड़ानों को किया स्थगित
पाकिस्तान इंटरनैशनल एयरलाइंस ने तालिबान के 'हस्तक्षेप' को लेकर काबुल (अफगानिस्तान) की उड़ानों को स्थगित कर दिया है। पीआईए ने कहा कि काबुल में तालिबानी कमांडरों ने उसके कर्मचारियों से अंतिम समय पर उड़ान के नियमों व अनुमतियों में बदलाव करवाए थे। तालिबान ने पीआईए को कथित तौर पर टिकट की कीमतों में कटौती करने का आदेश दिया था।