ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग हुई जारी, पहले स्थान पर पहुंचा इंग्लैंड

आईसीसी ने गुरुवार को ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग जारी की जिसमें न्यूज़ीलैंड को हटाकर इंग्लैंड पहले स्थान पर पहुंच गया है। इंग्लैंड के अब 119 रेटिंग अंक हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो वनडे हारने वाला न्यूज़ीलैंड 117 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वहीं, भारत 111 रेटिंग अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।