बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने ताड़ी पर प्रतिबंध के सवाल पर कहा है, "ताड़ी एक नैचुरल जूस है और इसे शराब की श्रेणी में नहीं रखना चाहिए।" उन्होंने कहा, "ताड़ी से लाखों लोगों का व्यापार और रोज़गार जुड़ा हुआ है...सीएम नीतीश कुमार मन में जो ठानते हैं या ठाने हैं, वह उसे करने पर उतारू होते हैं।"