पटना (बिहार) में सोमवार को सीटीईटी/बीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन कर रहे एक अभ्यर्थी को एक अधिकारी डंडे से पीटते दिखे। बतौर खबर, अधिकारी की पहचान एडीएम (कानून-व्यवस्था) के.के. सिंह के रूप में हुई। पिटाई से अभ्यर्थी की गर्दन के पास से खून भी निकलता दिखा।