तिरुपति मंदिर में दर्शन के लिए पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण या नेगेटिव रिपोर्ट होगी अनिवार्य
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के चेयरमैन वाई.एस. सुब्बा रेड्डी ने कहा है कि श्रद्धालुओं को तिरुपति मंदिर में दर्शन करने के लिए पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र या नेगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दिखानी होगी। गौरतलब है कि कोविड-19 संक्रमण के खतरे के चलते रोज़ाना सिर्फ सीमित श्रद्धालुओं को मंदिर में दर्शन की अनुमति दी गई है।