कांग्रेस नेता पंखुड़ी पाठक ने बुधवार को जनकपुरी (दिल्ली) में उनकी एसयूवी चोरी होने का सीसीटीवी फुटेज शेयर किया है। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय पंखुड़ी आगामी एमसीडी चुनाव के लिए प्रचार कर रही थीं। उन्होंने कहा, "आधे घंटे तक चोर गाड़ी चुराने की कोशिश करते रहे...गाड़ी तिहाड़ जेल के सामने पार्क थी लेकिन वे आराम से चुरा ले गए।"