तिहाड़ सहित दिल्‍ली की तीन जेलों में 46 कैदी व 43 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि दिल्ली की तिहाड़ समेत 3 जेलों में 43 कर्मचारी व 46 कैदी कोविड-19 संक्रमित पाए गए। जेल अधिकारी ने कहा, ''सभी संक्रमित कैदियों और कर्मचारियों को आइसोलेट कर दिया गया है व उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।'' 46 संक्रमित कैदियों में से 29 तिहाड़ और 17 मंडोली जेल से हैं।