तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हिंसा को लेकर एनएचआरसी ने दिल्ली सरकार को दिया नोटिस

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच हिंसा की घटनाओं को लेकर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। एनएचआरसी ने दिल्ली के मुख्य सचिव और डीजी (जेल) को मामले के संबंध में उठाए गए कदमों या प्रस्तावित कदमों को लेकर 4 सप्ताह के अंदर एक रिपोर्ट दाखिल करने के लिए भी कहा है।