तिहाड़ में टिल्लू पर पुलिस के सामने हमला करते कैदियों का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया
दिल्ली के तिहाड़ जेल में 2 मई को गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर हमले का नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें पुलिसकर्मी लहूलुहान टिल्लू को उठाकर गैलरी में ले जाते दिखे। इसके बाद 2 लोग पुलिस की मौजूदगी में नुकीली चीज़ से उस पर वार करते नज़र आ रहे हैं। इस हमले में टिल्लू की मौत हो गई थी।