तीन कृषि कानून रद्द होना बड़ी खुशखबरी; 700 किसान शहीद हुए, वे अमर रहेंगे: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों कृषि कानून रद्द करने के ऐलान के बाद कहा है, "आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी खुशखबरी मिली।" उन्होंने कहा, "700 से ज़्यादा किसान शहीद हुए...उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह...किसानों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया।"