inshorts

तीन लोगों ने एमपी में शख्स के हाथ-पैर बांधकर उसके सामने किया उसकी पत्नी का गैंगरेप

शिवपुरी (मध्य प्रदेश) में 3 लोगों द्वारा एक शख्स के हाथ-पैर बांधने के बाद उसके सामने उसकी 38-वर्षीय पत्नी का कथित तौर पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि घटना के वक्त दलित पति-पत्नी जंगल में लकड़ियां बीनने गए थे। बकौल पुलिस, कुछ संदिग्धों से पूछताछ की गई है और जांच जारी है।